
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में मुल्कराज होटल के बाहर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की…
जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:15 बजे मुल्कराज होटल के सामने मोटरसाइकिल गिराने की बात को लेकर विवाद हुआ… जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया… इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया… जिससे मामला सुर्खियों में आ गया…
वायरल वीडियो के आधार पर तोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की… जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया…
गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण रजक उर्फ दारा (27 वर्ष), निवासी हेमु नगर और सुमित कुर्मी (23 वर्ष), निवासी बाम्बे आवास हेमु नगर शामिल हैं! पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है!
इसके अलावा, आरोपियों के विरुद्ध भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने धारा 170, 126, 135 B.N.S के तहत इस्तगाशा तैयार कर दोनों आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया है।
तोरवा पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
