Sun. Oct 18th, 2026

‘3 STUMPS’ का स्टंप उखड़ा: सट्टा किंग बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, रायपुर से गोवा तक फैला था जाल, BMW समेत लाखों की जब्ती, अब तक 27 आरोपी सलाखों के पीछे, आईपीएल सट्टे का बड़ा खुलासा…

रायपुर,,,  पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के इन्फ्लुएंसर और सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया… आरोपी को फ्लाइट से रायपुर लाया गया है! इस कार्रवाई में उसके साथ 7 अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया है!
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है! कि बाबू खेमानी I.P.L मैचों में सट्टा खिलाने के लिए ‘3 STUMPS’ नाम की ऑनलाइन वेबसाइट चला रहा था…! यह पूरा नेटवर्क महादेव सट्टा सिंडिकेट की तर्ज पर संचालित किया जा रहा था…! आरोपी पिछले ढाई साल से रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 और डायमंड मास्टर जैसे ऑनलाइन पैनलों का ऑपरेशन कर रहा था…!
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से B.M.W कार सहित करीब 60 लाख रुपए का सामान जब्त किया है! बाबू खेमानी के खिलाफ 13 अप्रैल को गंज थाने में FIR दर्ज की गई थी…! जिसके बाद से वह फरार चल रहा था…!
जांच में सामने आया है! कि वह अपने भाई करण खेमानी की मदद से रायपुर के साथ-साथ पुणे, मुंबई और गोवा में बैठकर सट्टा पैनल संचालित कर रहा था…! इस पूरे मामले में अब तक कुल 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed