
रायपुर_सारंगढ़_बिलाईगढ़,,, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और तनखैया अफसरों का किस कदर रामराज है! आप भी देख लीजिए… ताज़ा मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है! जहां पत्रकार और वकील के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है! वीडियो में कृषि विभाग के REO प्रवीण पटेल पत्रकार पर हाथ-मुक्कों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे पूरा घटनाक्रम
सरे दफ्तर अधिकारी -कर्मचारियो की मौजूदगी में हुआ पर सब संट नजर आए…

ये बताया जा रहा मामला…
मिली जानकारी के अनुसार गत 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता के नाम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी लेने सारंगढ़ जिला कृषि विकास विभाग कार्यालय पहुंचे उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे! बताया जा रहा है! कि दोनों पहले जिला कृषि अधिकारी से मिले… उन्होंने उन्हें REO प्रवीण पटेल के पास भेजा… जानकारी लेने के दौरान दोनो में कहासुनी फिर मारपीट शुरू हो गई…
आरोप है! कि जानकारी मांगने पर REO अचानक नाराज हो गए… और पत्रकार से अभद्र व्यवहार करते हुए कॉलर पकड़ मारपीट शुरू कर दी… जब वकील ने बीच-बचाव करने की कोशिश की… तो उनके साथ भी मारपीट की गई!
इस वारदात के बाद पत्रकार पोषराम साहू और वकील जनक बरेठ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है! शिकायत में आरोप लगाया गया है! कि उन्हें कार्यालय में रोका गया… उनके साथ मारपीट की गई और पत्रकारिता करने के कारण निशाना बनाया गया…
पत्रकार द्वारा दी गई… शिकायत में इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है!
पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
