
बिलासपुर,,, रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने अवैध तस्करी के मामले में एक आरोपी को वाहन समेत पकड़कर 245 किलोग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है!! जप्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताई जा रही है!
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार 17 अप्रैल को सूचना मिली कि चारपहिया वाहन क्रमांक C G 04 क्यू डी 7255 से भारी मात्रा में अवैध गांजा कटघोरा मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है!
सूचना पर रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेड़ीमुंडा रोड पर निगरानी की और घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक तलाशी ली तो बोरियों के अंदर अलग अलग पॉलीथिन में पैक कर रखा 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया… परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है! जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है! पकड़ा गया आरोपी 33 वर्षीय आरोपी मध्यप्रदेश के शहडोल जिलान्तर्गत बुढार थाना क्षेत्र के भुतही टोला का निवासी है!
आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में N.D.P.S एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है!
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे… इस कार्रवाई ने साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ को नशे के सौदागरों ने सेफ कॉरिडोर बना रखा है! जहां से अवैध गांजे की तस्करी जारी है! ये तो पकड़ी गई है! न जाने कितने का गांजा यहां से आए दिन निकल रहा है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
