
बिलासपुर,,,, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है! जहां जूना बिलासपुर स्थित कालिका पान ठेला के पास हुए विवाद में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं… पुलिस ने इस मामले में आरोपी इंद्र पटेल उर्फ बड़े गुड्डू (50 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, को गिरफ्तार कर लिया है!
घटना 26 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे की है! प्रार्थिया जमुना यादव ने 28 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई… उनके अनुसार, उनके पति गणेश यादव जूना बिलासपुर स्थित कलिका पान ठेला में काम करते हैं! उसी दौरान आरोपी इंद्र पाण्डेय वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा… मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी… और मारपीट शुरू कर दी… धक्का देने से गणेश यादव जमीन पर गिर पड़े… जिससे उनके सिर के पीछे गंभीर चोट आई…
घटना के बाद ठेला संचालक कालिका कश्यप ने घायल को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया… जहां से हालत गंभीर होने पर महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रायवेट हॉस्पिटल रेफर किया गया… वर्तमान में गणेश यादव का इलाज बिलासपुर के नोबल अस्पताल में चल रहा है! और वे कोमा में बताए जा रहे हैं!
मामले में पुलिस ने पहले धारा 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था…! बाद में चिकित्सकीय रिपोर्ट में चोट को गंभीर और जानलेवा पाए जाने पर धारा 109 बीएनएस भी जोड़ दी गई…
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम बनाकर आरोपी की तलाश की गई… हुलिया के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया… पुलिस ने आरोपी को 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश कर दिया है… मामले की जांच जारी है…!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
