Sun. Oct 18th, 2026

कोरबा में राखड़ डेम फटा मलबे के सैलाब में जेसीबी ऑपरेटर जिंदा दफन लापरवाही पर उठे बड़े सवाल 50 मीटर दूर हसदेव नदी से बढ़ा खतरा देर से पहुंचे जिम्मेदार मचा हड़कंप रेस्क्यू जारी…

कोरबा,,,  जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है! जहां C.S.E.B का राखड डेम अचानक फटने से अफरा-तफरी मच गई… डेम टूटते ही राख और मलबे का तेज बहाव आसपास के क्षेत्र में फैल गया… जिसने कुछ ही पलों में स्थिति को भयावह बना दिया… इस दौरान डेम क्षेत्र में काम कर रही एक जेसीबी मशीन मलबे की चपेट में आ गई…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेसीबी ऑपरेटर मशीन के साथ ही मलबे में दब गया… और उसके जिंदा दफन होने की आशंका जताई जा रही है!घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर हसदेव नदी बह रही है! जिससे खतरा और बढ़ गया है! आशंका है! कि यदि मलबा नदी की ओर बढ़ता है! तो स्थिति और गंभीर हो सकती है!
बताया जा रहा है! कि हादसे के वक्त जेसीबी चालक डेम के पास काम कर रहा था! तभी अचानक डेम का एक हिस्सा भर भराकर टूट गया… और देखते ही देखते राख का सैलाब फैल गया… मौके पर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला…
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है! सबसे चिंताजनक बात यह रही… कि हादसे के काफी देर बाद तक C.S.E.B का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा… जिससे विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं!
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है! और राहत-बचाव कार्य जारी है! मलबे में दबे ऑपरेटर को निकालने की कोशिश की जा रही है! प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश देने की बात कही है! यह हादसा न केवल सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़ा करता है! बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में मानकों की अनदेखी की गंभीर तस्वीर भी सामने लाता है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed