Sun. Oct 18th, 2026

I.P.S गगन कुमार का धमाकेदार एक्शन बिलासपुर में नशे का खेल फेल ऑटो से 20 किलो गांजा जब्त तीन तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार ज्वाली नाला बना अड्डा पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप अब नेटवर्क पर बड़ा वार…

बिलासपुर,,,  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है!
पुलिस को 18 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी! कि ज्वाली नाला के पास तीन युवक ऑटो से उतरकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं! सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम गठित की गई… और मौके पर रेड कार्रवाई की गई…
घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया… तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग पिट्ठू बैग में गांजा बरामद हुआ… आरोपी आदित्य कुचबदिया के पास से 7 किलो, पंकज कुचबदिया के पास से 7 किलो और कोहिनूर कुचबदिया के पास से 6 किलो गांजा मिला… इस तरह कुल 20 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया..
पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 257/2026 के तहत धारा 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है!
गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के सागर, भोपाल और दमोह जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं! जो बिलासपुर में गांजा खपाने के उद्देश्य से पहुंचे थे…! पुलिस पूछताछ में यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है!
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी..

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed