
बिलासपुर,,,, बिलासपुर का प्रमुख थोक बाजार व्यापार विहार इन दिनों नकली सामान के बड़े नेटवर्क को लेकर सुर्खियों में है! कभी भरोसे का केंद्र माने जाने वाला यह बाजार अब आम लोगों की सेहत के लिए खतरा बनता जा रहा है! यहां रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले उत्पादों की डुप्लीकेट सप्लाई खुलेआम हो रही है! जिन्हें असली बताकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है!
जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार में सक्रिय कुछ व्यापारी बड़े पैमाने पर नकली प्रोडक्ट मंगाकर उन्हें बाजार में खपा रहे हैं! हाल ही में जांच के लिए पहुंची टीमों ने कई दुकानों से सैंपल लिए हैं! जिससे पूरे मामले की गंभीरता सामने आई है! हालांकि विभागीय जांच जारी है! लेकिन इस अवैध कारोबार पर अभी तक ठोस लगाम नहीं लग पाई है!
इससे पहले भी इसी इलाके से नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा पकड़ा जा चुका है! लेकिन उसके बाद भी इस तरह के कारोबार पर असर नहीं पड़ा… अब स्थिति और चिंताजनक हो गई है! क्योंकि नकली सामान की सूची में केवल कॉस्मेटिक उत्पाद ही नहीं, बल्कि खाने-पीने और दैनिक उपयोग के सामान भी शामिल हो गए हैं! टूथपेस्ट, शैंपू, डिटर्जेंट पाउडर और ईनो जैसे उत्पादों की नकली बिक्री सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है!
सूत्रों की मानें तो कुछ दुकानों के नाम भी जांच एजेंसियों के पास हैं! और जल्द ही उन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है! बावजूद इसके सवाल यह उठता है! कि आखिर कब तक यह फर्जीवाड़ा चलता रहेगा…
व्यापार विहार जैसे बड़े बाजार में इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं! बल्कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को भी खतरे में डालती हैं! अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं! कि वह इस पर कितनी सख्ती दिखाता है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
