
बिलासपुर,,, सकरी थाना क्षेत्र स्थित संबलपुरी ओवरब्रिज पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया… जिसने इलाके में सनसनी फैला दी… दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई… जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई…

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओवरब्रिज पर एक ट्रक आगे चल रहा था…! तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे तेज रफ्तार में टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी…! कि पीछे वाले ट्रक के केबिन में तुरंत आग भड़क उठी… देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा केबिन आग की लपटों में घिर गया….

हादसे के वक्त ट्रक चालक केबिन के भीतर ही फंस गया… और उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया… आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई…. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी भयावह थी…! कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ कर नहीं सके…

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची… दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया…. इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की…

हादसे के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा… जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया… फिलहाल मृतक चालक की पहचान की प्रक्रिया जारी है!

पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है! प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है! इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
