
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ और खासकर न्यायधानी बिलासपुर में निजी स्कूल संचालको को पता नही कौन इतनी ताकत दे रहा… कि ये शासन के फरमान को भी ठेंगा दिखा रहे… शासन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुए 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान किया है! लेकिन व्यापार विहार का सेंट जेवियर्स प्रबंधन इस सरकारी फरमान को ठेंगा दिखा भर भंग से स्कूल खोल रहा… सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी है! लेकिन बिलासपुर के व्यापार विहार के सेंट जेवियर स्कूल में बच्चों की कक्षाएं लग रही है! सोमवार को सरकारी फरमान के बावजूद इस स्कूल में रोजाना की तरह बच्चे स्कूल पहुंचे… और बच्चों की कक्षाएं लगी रही…
सवाल यह उठ रहा… कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार और सरकार का शिक्षा विभाग इतना कमजोर है! कि निजी स्कूल उनके फरमान को रद्दी की टोकरी में डाल खुल्ला नाफरमानी करे… गौरतलब है! कि पिछले 16 अप्रैल को स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए प्रदेश भर के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है!
गलत सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर 20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूलो में अवकाश का फरमान जारी किया है! कलेक्टर ने भी इसका अनुमोदन किया है! सेंट जेवियर्स स्कूल प्रबन्धन द्वारा स्कूल खोलने का मामला संज्ञान में आया है! कार्रवाई की जाएगी…
विजय टांडे
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
