
बिलासपुर,,, भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 20 अप्रैल को सरकंडा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया… जहां बेलतरा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गर्ग ने अपनी टीम के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया… यह पहली बार रहा जब अरपा पार क्षेत्र में इतनी विशाल और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई…. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए….
शोभायात्रा शाम लगभग 5 बजे अशोक नगर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी… यात्रा में कर्मा नृत्य, धुमाल पार्टी और आकर्षक जीवंत झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया… झांकियों में भगवान परशुराम, भगवान राम, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी और भगवान विष्णु के स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे… महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया…
इस दौरान दंडी स्वामी जी रथ पर विराजमान रहे… जिनका श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया… विजय केशरवानी ने अपने साथियों के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत करते हुए… जमकर आतिशबाजी की, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शरबत और ठंडा पानी का वितरण किया… उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया…
विजय केशरवानी ने कहा कि भगवान परशुराम पितृभक्ति, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं! उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ परशु उठाकर धर्म की स्थापना की… उनका जीवन समाज को संगठित और सशक्त राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है!
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रमोद नायक, दीपक कौशिक (जानू भाई) राजेंद्र साहू, जितेंद्र पांडेय, ऋषि पांडेय, विनोद साहू, शिवा पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे… आयोजन पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
