
बिलासपुर,,,,, बिलासपुर का प्रमुख थोक बाजार व्यापार विहार इन दिनों एक गंभीर विवाद के केंद्र में है! शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों तक रोजमर्रा की वस्तुओं की सप्लाई करने वाला यह बाजार अब नकली सामान के बड़े नेटवर्क को लेकर सवालों में घिरता जा रहा ह! जिस बाजार पर कभी भरोसे की मुहर लगी थी…! वहीं अब उपभोक्ताओं की सेहत और जेब दोनों के साथ खिलवाड़ होने की आशंका गहराती जा रही है!
बताया जा रहा है! कि इस पूरे मामले में एक संगठित सप्लाई चेन सक्रिय है! जो बाहर से डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स मंगाकर स्थानीय दुकानों तक पहुंचा रही है! इन नकली सामानों को इस तरह पैक किया जा रहा है! कि आम ग्राहक असली और नकली में फर्क ही नहीं कर पाता… खास बात यह है! कि इन प्रोडक्ट्स की कीमत भी लगभग असली जैसी रखी जाती है! ताकि किसी को शक न हो और मुनाफा भी भरपूर कमाया जा सके…
हाल ही में जब शिकायतों का सिलसिला बढ़ा… तो संबंधित विभागों की टीमों ने बाजार में पहुंचकर कई दुकानों से सैंपल कलेक्ट किए… प्रारंभिक जांच में कई उत्पाद संदिग्ध पाए गए हैं! जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है! हालांकि अभी अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है! लेकिन जिस तरह से सैंपलिंग की गई है! उससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं! कि मामला सामान्य नहीं है! बल्कि बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े की संभावना है!
यह पहली बार नहीं है! जब व्यापार विहार पर इस तरह के आरोप लगे हों… इससे पहले भी यहां से नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त किया जा चुका है! उस समय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के दावे किए थे…! लेकिन हालात बताते हैं! कि अवैध कारोबार पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया… अब चिंता की बात यह है! कि यह नेटवर्क केवल तंबाकू उत्पादों तक सीमित नहीं रहा… बल्कि रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं तक फैल चुका है!
सूत्रों के मुताबिक बाजार में बिक रहे कई उत्पाद जैसे टूथपेस्ट, शैंपू, डिटर्जेंट, गैस से राहत देने वाला पाउडर (ईनो), चायपत्ती, टॉयलेट क्लीनर और विभिन्न ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी नकली हो सकते हैं! ये ऐसे उत्पाद हैं! जिनका सीधा इस्तेमाल आम आदमी अपने शरीर और घर में करता है! ऐसे में इनकी गुणवत्ता में जरा सी भी कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है! त्वचा रोग, एलर्जी, पेट संबंधी बीमारियां और यहां तक कि लंबे समय में गंभीर नुकसान भी संभव है!
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल जिम्मेदार विभागों की भूमिका को लेकर उठ रहा है! जब पहले भी इसी इलाके से नकली सामान पकड़ा जा चुका है! तो फिर इतनी बड़ी मात्रा में यह नेटवर्क दोबारा कैसे सक्रिय हो गया…? क्या निगरानी में कहीं न कहीं कोई कमी रही… या फिर कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह गई….?

सूत्रों की मानें तो कुछ दुकानों के नाम विभाग के रडार पर हैं! और उन पर जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है!इसके अलावा सप्लाई चेन को ट्रैक करने की भी कोशिश की जा रही है! ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नकली सामान कहां से आ रहा है! और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं! यदि यह नेटवर्क पूरी तरह उजागर होता है! तो इसमें कई बड़े नाम सामने आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा…
उपभोक्ताओं के बीच भी अब जागरूकता बढ़ने लगी है! कई लोग ब्रांडेड सामान खरीदते समय पैकेजिंग, कीमत और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने लगे हैं! विशेषज्ञों का कहना है! कि अगर कोई उत्पाद सामान्य से कम कीमत पर मिल रहा है! या उसकी पैकेजिंग में मामूली भी अंतर दिखता है! तो सतर्क हो जाना चाहिए…!
फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है! यह सिर्फ एक बाजार की साख का सवाल नहीं है!बल्कि लाखों उपभोक्ताओं की सुरक्षा और विश्वास से जुड़ा मुद्दा है! अब देखना होगा कि प्रशासन इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कितनी सख्ती और गंभीरता दिखाता है! और क्या व्यापार विहार एक बार फिर भरोसे का पर्याय बन पाएगा या नहीं…….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.04200 एकड़ जमीन पर फर्जीवाड़े का खेल नकली मालिक, फर्जी अंगूठा और दो दिन में करोड़ों की रजिस्ट्री… रायपुर पुलिस ने जमीन माफिया गैंग के 4 शातिर खिलाड़ियों को दबोचकर भेजा जेल…
Uncategorized2026.06.04सिटी मजिस्ट्रेट ने दी तोड़ने की मंजूरी, हाउसिंग बोर्ड ने लगाई रोक! नेहरू नगर के जर्जर भवन पर मचा बवाल, मालिक बोले- हमारी जमीन, हमारा मकान… फिर क्यों धमका रहे अधिकारी?…
Uncategorized2026.06.04पर्चा लीक पर बवाल: NSUI का घेराव, पुलिस की लाठी- वाटर कैनन चली, विधायक का फटा कुर्ता, कई घायल… बिलासपुर में सड़क बनी रणभूमि, थाने-अस्पताल में जुटी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़”
Uncategorized2026.06.03नेताजी की बिना नंबर वाली लग्जरी कार ने उड़ाया ट्रैफिक सिस्टम का मजाक! करोड़ों के हाईटेक कैमरे देखते रह गए और काली गाड़ी शहर में फर्राटे भरती रही। अब सवाल कैमरे सो रहे थे या नेताजी का रुतबा रेड लाइट से भी ऊपर निकला?
