
बिलासपुर,,,, ऐसा लगता है! कि न्यायधानी के नगर निगम प्रशासन के अफसरो ने निगम को रसूखदारों के हाथों गिरवी रख दिया…या बेच दिया… हाईकोर्ट ने डायरेक्शन दिया… सदन में पक्ष- विपक्ष ने आरोप लगाए सभापति ने गहरी तल्खी जाहिर की लेनदेन के ग़म्भीर आरोप लगे पर बीच गोलबाजार में अवैध काम्प्लेक्स तानने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई… अब ताजा मामला निगम के संपदा शाखा का है! जहाँ बाबू की कुर्सी पर विराजमान व्यापार विहार के एक जमीन दलाल द्वारा विभाग के गोपनीय फाइल को उलट पलट करने का आरोप है! तस्वीर में साफ दिख रहा… वे निगम के इस महती शाखा के बाबू की कुर्सी पर बैठा दलाल कैसे सामने खड़ी महिला से चर्चा करते दिखाई दे रहै…?
सवाल यह उठ रहा… कि निगम मुख्यालय में ये चल क्या रहा… कैसे संवेदनशील विभाग के बाबू की कुर्सी पर में बाहरी व्यक्ति बैठकर सरकारी फाइल को उलट पलट रहा… क्या नगर निगम को बड़े लोगो ने चंडू खाना बना रखा है! कि कुछ भी कर रहे कोई माई- बाप नही है!
निगम के संपदा शाखा प्रभार उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी और जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप के पास है! जिनके ऊपर करीब आधे निगम की जिम्मेदारी है! उनके पास लगभग आधा दर्जन विभागों का प्रभार है! इन्ही के कार्यकाल के दौरान जोन क्रमांक 2 तिफरा में कबाड़काण्ड और राजस्व विभाग के 15 लाख रुपये के गबन का मामला भी खूब चर्चा में रहा अफसरों से शिकायत से लेकर सदन तक मे खुले आरोप लगे पर हुआ कुछ नही जांच का भभूत छिड़ककर मामले को ठंडा कर दिया गया….
दर्जनो मामले दफन….
करोड़ो का गौरवपथ बनने से पहले धसंक गया… करोड़ो का सीवरेज ड्रीम प्रोजेक्ट फेल हो गया….एफडीआर कांड को चुनावी मुद्दा बनाया गया… बीच गोलबाजार में अवैध निर्माण कर लिया गया… पुराना बस स्टैंड- शहीद अमर जवान चौक के बीच निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर भवन तान दिया गया… पम्प हाउस और तिफरा जोन कार्यालय से करोड़ो के कबाड़ को चोरी कर बेच दिया गया… वैशाली नगर में अवैध निर्माण, तिफरा जोन कार्यालय में 15 लाख के राजस्व की वसूल की गई… रकम गबन कर दी गई… पर कोई जिम्मेदार नही किसी का बाल तक बांका नही हुआ…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
