
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के गांधीगिरी वाले बदाम काण्ड को लेकर देश भर में मची फजीहत के बाद प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार को सीएम हेल्पलाइन नंबर का ऐलान करने पर विवश कर दिया… साय सरकार का ये हेल्पलाइन नम्बर 24 घंटे एक्टिव रहेगा… जिससे राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचा सकेगा… बताया जा रहा कि जशपुर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना का खाका पेश किया.. ताकि आम आदमी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें….
जानकारी के अनुसार यह हेल्पलाइन नंबर 24×7 काम करेगा.. शिकायतों के निराकरण के लिए एक डेडलाइन (समय सीमा) तय की जाएगी… इतना ही नही तय समय पर शिकायत का समाधान न होने पर सम्बंधित अफसरो पर कार्रवाई का भी दावा है! शिकायतकर्ता को उनके मोबाइल पर अपडेट भी दिया जाएगा…. दावा ये भी है! कि इस हेल्पलाइन के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के दूर-दराज इलाकों बस्तर, सरगुजा और जशपुर के ग्रामीणों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी…. कलेक्ट्रेट और तहसील दफ्तरों में अटकी फाइलें अब तेजी से दौड़ेंगी क्योंकि इसकी मॉनिटरिंग सीधे सीएम सचिवालय से होगी…. कहा जा रहा कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और आम लोगों का सिस्टम पर भरोसा बढ़ेगा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
