Wed. Oct 21st, 2026

25 हजार में बिकता था सिस्टम, ACB ने पटवारी को सिखाया सबक, जमीन नामांतरण के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी, प्रार्थी ने खेला मास्टर स्ट्रोक, रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर, अब कानून की गिरफ्त में पहुँचा पूरा मामला…

सूरजपुर,,,  जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है! आरोपी पटवारी ग्राम सेन्घोपारा, तहसील प्रतापपुर में पदस्थ था…!
मामले की शिकायत ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह ने ACB से की थी! शिकायत में बताया गया… कि उनकी और उनकी बहन के नाम की जमीन, जो ग्राम सेन्घोपारा में स्थित है! महामाया कोयला खदान जरही द्वारा अधिग्रहित की गई है! इस भूमि के नामांतरण और नौकरी के लिए जरूरी पटवारी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था…
प्रार्थी रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था… और उसने आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाने का निर्णय लिया… ACB ने शिकायत का सत्यापन किया… जो सही पाया गया… इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को ट्रैप की योजना बनाई गई….
निर्धारित योजना के तहत प्रार्थी ने आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि दी! जिसे लेते ही ACB की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।…;कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई…
ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है! और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है?
इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है! और साफ संदेश गया है!कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती बरती जा रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed