
रायपुर,,, कमिश्नरेट पुलिस के नॉर्थ जोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फेरो मैंगनीज में मिलावट कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है! आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी ट्रक चालक शौकीन खान के रूप में हुई है! मामले की शिकायत गाजियाबाद स्थित फ्लक्समिन मेटल प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर कुणाल जिंदल ने उरला थाने में दर्ज कराई थी! कंपनी ने रायपुर से भिवाड़ी के लिए 43 मीट्रिक टन फेरो मैंगनीज भेजा था! लेकिन तय समय से देरी से पहुंचे माल की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया…
जांच में पाया गया कि 43 बैगों की सील तोड़कर उनमें गिट्टी, पत्थर और आयरन ओर मिलाया गया था! और फिर दोबारा सिलाई कर दी गई थी! आरोपी ने करीब 3 टन असली माल निकालकर हरियाणा के एक कबाड़ी को बेच दिया, जिससे कंपनी को लगभग 48 लाख रुपए का नुकसान हुआ,,,
तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को अलवर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ट्रक भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
