
बिलासपुर, जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहाँ 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष सूर्यवंशी पिता सेवाराम सूर्यवंशी 17 वर्ष कबाड़ का कार्य करता था और नशे का आदि भी था, जो अपने दो भाइयों के साथ खमतराई आवास पारा में रहता था। मृतक के दोस्त दीपक ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो दरवाजा अंदर से बंद था, फिर उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसा तो देखा कि आशीष की लाश फंदे से लटकी हुई थी। दीपक ने तत्काल इसकी सुचना आस पास के लोगों को और पुलिस को दी, मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है , वहीं आशीष ने किन कारणों की वजह से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

