
बिलासपुर,,बस स्टैंड इमलीपारा के सड़क में अवैध कब्जे को तोड़ने की कार्यवाही बुधवार सुबह से शुरू हो गई। निगम अमले के पहुंचते ही व्यापारियों और दुकानदारों में हड़कम्प मच गया, इस दौरान उन्होंने नोटिस देने की बात कही लेकिन निगम ने बताया कि यह मामला हाई कोर्ट से क्लियर हो चुका है, उसके बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। 86 दुकानों को तोड़ने दिनभर कारवाही चलती रही, कब्जा तोड़ने के बाद अस्सी फिट की चौडी सड़क शहर की शान बढ़ाएगी वही ट्रैफिक डाइवर्ट करना आसान होगा।

बस स्टैंड से इमलीपारा जाने वाले मार्ग पर टायर, गैस,पंचर, की दुकान लीज पर ली गई थीं, जिसका लीज भी समाप्त हो गया हैं, स्मार्ट सिटी के तहत रोड चौड़ीकरण होना है, जो रुका हुआ था, कब्जा हटने से चौडी सड़क का फायदा शहरवासियों को मिलेगा।ध्यान रहे, इन दुकानों को हटाने नोटिस जारी किया गया था। व्यापारियों ने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया, कोर्ट ने भी जनहित को देखते हुए व्यापारियों की याचिका खारिज कर दी, इसके बाद निगम ने कब्जा हटाना शुरू कर दिया। इधर कार्यवाही का विरोध किया जाता रहा है, व्यापारियों का कहना है कि हमें नोटिस नहीं दिया गया है और कोर्ट में हमने अवमानना याचिका भी लगाई है, उसके बावजूद भी कार्यवाही की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि हमें कोर्ट ने 15 दिन का समय दिया है उसके बावजूद भी निगम कब्ज तोड़ने पहुंच गया है।

बेजा कब्जा टूटने के बाद इस सड़क की चौड़ाई 80 फीट होगी और किनारे पर व्यापारियों को कॉम्प्लेक्स बनाकर शिफ्ट किये जाने का प्रस्ताव हैं, तब तक के लिए उन्हें आज अस्थाई रूप से बस स्टैंड के अंदर दुकान दिया गया हैं, मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर कार्यवाही की जा रही है व्यापारियों के व्यवस्थापन की व्यवस्था भी कर दी गई है।
बस स्टैंड इमली पारा, रघुराज स्टेडियम के पीछे से होते हुए ट्रैफिक थाना तक यह रोड जाती है, इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव किया गया था लेकिन बीच मे आ रही दुकानों की वजह से यह काम रुका हुआ था। इससे इस रोड का उपयोग नहीं हो पा रहा था, बस स्टैंड, लिंक रोड में यातायात डायवर्ट भी नहीं किया जा पा रहा था, अब सड़क चौड़ीकरण के बाद ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…

