
बिलासपुर,,,कुछ लडके हैप्पी स्ट्रीट के पास आपस में विवाद कर हंगामा कर रहे थे जिसका विडिया वायरल होने तथा उक्त वायरल विडियो थाना सिटी कोतवाली को प्राप्त होने पर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा द्वारा तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा विडियो फुटेज का अवलोकन कर आरोपी दीपक पटेल पिता जानकी पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी बिलासपुर एवं विकास देवांगन पिता राम लाल देवंागन उम्र 19 वर्ष निवासी अपोलो हास्पिटल रामनगर थाना सरकण्डा की पहचान की गई तथा वायरल विडियो के अन्य आरोपियो की पतासाजी की जा रही है। आरोपी दीपक पटेल एवं विकास देवंागन के विरूद्ध अपराध क्रमांक 221/2024 धारा 160 भादवि की कार्यवाही की गई तथा दोनो आरोपियो के विरूद्ध पृथक से इस्तगाशा क्र 62/194/2024 धारा 151,107,116(3) जा.फौ. का प्रतिबंधक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

