
बिलासपुर – स्थानीय पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा हैं। असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है। कि वह कभी भी कही भी मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे घटना को अंजाम दे रहे है।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां 13.अप्रैल.2024 की देर रात घर जा रहे बाइक सवार युवको पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसकी लिखित शिकायत देविका विहार सरकंडा निवासी चिन्मय तिवारी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। जहां उसने बताया कि वह पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहा है, जो अपने साथी वैभव पाण्डेय के साथ उसके बुलेट में पीछे बैठकर दोनों घर जा रहे थे कि राजकिशोर नगर अनाथ आश्रम काम्पलेक्स के पास रोड में बुलेट की आवाज सुनकर भोलु वर्मा तुलसी आवास, अमन सोनकर दयालबंद, कारी उर्फ राजेन्द्र, बिल्लु निवास लिगियाडीह व उनके अन्य साथी द्वारा जबरन रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने उनके ऊपर पत्थर फेकने लगे और वैभव को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। साथ ही कारी उर्फ राजेन्द्र द्वारा धारदार ब्लेड से हमला कर वैभव के गले में चोंट पहुंचाया। उसके बाद सभी वहा से भाग निकले। इधर वैभव को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल ले जाए गया। जहां उसके गले में 14 टाका लगाया गया है। जिसका इलाज वर्तमान में जे जे हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इधर इस मामले में सरकंडा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 341 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.08नाबालिग छात्रा की चीखों पर देर से जागी व्यवस्था, सिरगिट्टी के सेंट जेवियर’ स्कूल के शिक्षक राहुल बंगारू पर चाकू की नोक पर अपहरण और अनाचार के आरोप, FIR के बाद भड़का आक्रोश, स्कूल पहुंचा बजरंग दल, पुलिस की संवेदनहीनता भी सवालों में…
Uncategorized2026.06.08स्पीड में ‘मैडम ड्राइवर’ की कार बनी करतबबाज! डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी, लोग पहुंचे तो युवती हुई फरार… कुछ दूर पर बाइक सवार संग हुई नौ-दो ग्यारह, सुबह-सुबह बिलासपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा…
Uncategorized2026.06.073 शिकायतें बेअसर… फिर ‘सर्किट’ बना सिरगिट्टी पुलिस का सिरदर्द! देवनंदन नगर बीच बाजार में फल कारोबारी को घोंपा चाकू, खून से सन गई सड़क… अब पुलिस पर उठे सवाल, आखिर पहले क्यों नहीं जागी खाकी?…
Uncategorized2026.06.07श्रद्धा महिला मंडल का ग्रीन मिशन ऑन: पौधे, जूट बैग और पर्यावरण बचाने का संकल्प… अब मानसून में 1000 पौधे लगाने की तैयारी, बिलासपुर में हरियाली बढ़ाने निकली महिलाओं की ‘ग्रीन ब्रिगेड…
