
बलराज पेट्रोल पंप की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई जमकर मारपीट, दोनो पक्ष पहुंचे सिविल लाइन थाना, पुलिस ने पेट्रोल पंप किया सील

बिलासपुर। आज सत्यम चौक के आगे बलराज पेट्रोल पंप में कब्जा को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनो पक्ष मारपीट के बाद थाना सिविल लाइन पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक सत्यम चौक में स्थित बलराज पेट्रोल पंप जो इस समय लंबे समय से बंद है। जो की पैट्रोल पंप मालिक मोहम्मद तारिक ने ही अपने दुकान के सामने अमीर भाई सीट कव्हर को दुकान किराए पर संचालित कर रहा था।
आज सुबह मौके पर जमीन माफिया राम केड़िया,शिरीन वाधवानी और करन खुशलानी पहुंचे इन्होंने तारिक को दुकान खाली कर जमीन से कब्जा छोड़ने दबाव बनाते हुए विवाद शुरू कर दिया।इसी बीच तीनो के बीच झूमा झटकी हुई तो मौके से ही जमीन माफिया शिरीन वाधवानी और करण खुसलानी भाग निकले। उसके बाद राम केड़िया और तारिक के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुआ। इसमे जहां मो.तारिक और राम खेड़िया को गम्भीर चोट पहुंची है।
लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने एक पक्षीय कार्यबाही करते हुए राम केड़िया के आवेदन पर धारा 145 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पेट्रोल पंप को सील कर दिया है।पुलिस के मुताबिक वैध दस्तावेज का परीक्षण एसडीएम के द्वारा किया जाएगा। यह भी पता चला कि दुकान पहुंचकर तीनो ने तारिक की बीबी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। सिविल लाइंस पुलिस ने मो.तारिक की ओर से केवल खाना पूर्ति कर आवेदन लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
