
बिलासपुर सरकंडा के गीतांजली सिटी में रहने वाले प्रदीप कुमार सूर्यवंशी ने मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वे अपने दोस्तों के साथ सब स्टेशन के पास खड़े थे। इस दौरान पास के मोहल्ले में युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। मारपीट से घायल एक युवक अपनी जान बचाकर भागते हुए उनकी ओर आया। घायल युवक आगे सड़क की ओर चला गया। छात्र वहीं पर खड़े रहे। इधर घायल के पीछे दौड़ते हुए मारपीट करने वाला गौरव राज चौहान अपने साथियों को लेकर वहां आया। उसने छात्रों से भाग रहे युवक के संबंध में पूछा। मना करने पर गौरव और उसके साथियों ने छात्रों की बेल्ट और लोहे के पाइप, डंडा और पत्थर से मारपीट की। छात्र ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दर्जन भर युवक छात्र और उसके साथियों की पिटाई कर रहे हैं। पुलिस पर आरोप है कि घटना के बाद मामूली धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
