
बिलासपुर। घर घुसकर नाबालिक लड़की छेड़छाड़ करने वाले दो आदतन बदमाश को कोनी पुलिस ने गिरप्तार किया है। दोनो आरोपियो को धारा 354, 456,34 भादवि एवं धारा 8 पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। पहले भी दोनों चोरी के आरोप में जेल जा चुके है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक लड़की ने थाने में। आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11.मई.2024 के दरम्यानी रात लगभग 2-2.30 बजे ग्राम पौसरा के दो युवक शिवा सिंह ठाकुर और आकाश सिंह ठाकुर उर्फ छोटू उर्फ रविशंकर ठाकुर बूरी नियत से घर में घुसे और कमरे में सो रही पीड़िता से छेड़छाड़ करते हुए कमरे से बाहर ले जा रहे थे। आरोपी आकाश सिंह ठाकुर ने पीड़िता के कुरता को लज्जाभंग करने की नियत से फाड़ दिया और कमरे से बाहर ले जाने लगे। तभी प्रार्थिया के चिल्लाने पर घर वाले जाग गए और दोनो आरोपी पीड़िता के घर से भाग गए। लड़की की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम गठित कर अरोपीगण की पतासाजी की जा रही थी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे आज 17.मई.2024 को दोनो आरोपीगण को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिरकोना रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया और गिरप्तार कर ज्यूडीसियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपीगण:
- शिवा सिंह ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पौसरा बजरंग चौक थाना कोनी जिला बिलासपुर
- आकाश सिंह ठाकुर उर्फ छोटू उर्फ रविशंकर ठाकुर पिता चितेश्वर सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पौसरा बजरंग चौक थाना कोनी जिला बिलासपुर
प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी गोपाल सतपथी,सहा. उप निरी. सुरेन्द्र कुमार तिवारी, भरत राठौर आरक्षक महादेव कुजुर, सूरज, अंकित जायसवाल शारदा कतलम थान स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
