Thu. Oct 22nd, 2026

यदुनन्दनगर में गैस सिलेंडर फटने से लगी घर मे आग,सूचना पर पहुची डायल 112 ने दी तत्काल मदद बुझाई आग

बिलासपुर,,यदुनंदन नगर तिफ़रा क्षेत्र से गैस सिलेंडर फटने की रायपुर कमांड सेंटर से मिली सूचना पर सिविल लाइन के डायल 112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा कि घर में चाय बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते अचानक गैस सिलेंडर बलास्ट कर गया। जिससे देखते ही देखते पूरा किचन आग की चपेट में आ गया। जिससे किचन में रखा खाने-पीने का समान सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुचे
डॉयल-112 के आरक्षक धर्मेंद्र बघेल औऱ चालक ऋषभ शर्मा ने जलते सिलेंडर में गीला कपड़ा और मिट्‌टी डालकर आग को नियंत्रित किया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed