
बिलासपुर,,,, जमीन के सीमांकन के एवज में 2.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर पहली किस्त 1 लाख रुपए लेते जूना बिलासपुर के रेवेन्यू इंस्पेक्टर को A.C.B ने रंगे हाथो पकड़ा, तोरवा निवासी प्रवीण कुमार तरुण की शिकायत पर हुई कार्यवाही
शिक्षक प्रवीण कुमार की तोरवा में जमीन है! इसके सीमांकन के लिए उसने अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन के यहां नियमानुसार आवेदन पेश किया इस काम के लिए जूना बिलासपुर के R.I संतोष कुमार देवांगन से संपर्क करने पर उसने सीमांकन के लिए 2.50 लाख रू रिश्वत मांगी! उसने पहली किस्त 1 लाख रू लेकर शुक्रवार को तहसील कार्यालय में बुलाया था ! प्रवीण कुमार रिश्वत देना नही चाहते थे! उन्होंने A.C.B में शिकायत कर दी ! A.C.B की टीम ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई , इसके बाद ट्रेप करने के लिए टीम बनाई गई A.C.B डीएसपी, टीआई और स्टाप समेत लगभग 12 से 15 लोगो की टीम सुबह 12 बजे तहसील ऑफिस के लोक सेवा केन्द्र की बिल्डिंग पहुंची टीम बाहर जांच कर रहीं थी इसी बीच प्रवीण कुमार ने बिल्डिंग के पार्किंग में R.I को 1 लाख रुपए दिए A.C.B ने संतोष देवांगन को तहसील परिसर में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा, उसके खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की गई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
