
बिलासपुर,,,, जमीन के सीमांकन के एवज में 2.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर पहली किस्त 1 लाख रुपए लेते जूना बिलासपुर के रेवेन्यू इंस्पेक्टर को A.C.B ने रंगे हाथो पकड़ा, तोरवा निवासी प्रवीण कुमार तरुण की शिकायत पर हुई कार्यवाही

शिक्षक प्रवीण कुमार की तोरवा में जमीन है! इसके सीमांकन के लिए उसने अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन के यहां नियमानुसार आवेदन पेश किया इस काम के लिए जूना बिलासपुर के R.I संतोष कुमार देवांगन से संपर्क करने पर उसने सीमांकन के लिए 2.50 लाख रू रिश्वत मांगी! उसने पहली किस्त 1 लाख रू लेकर शुक्रवार को तहसील कार्यालय में बुलाया था ! प्रवीण कुमार रिश्वत देना नही चाहते थे! उन्होंने A.C.B में शिकायत कर दी ! A.C.B की टीम ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई , इसके बाद ट्रेप करने के लिए टीम बनाई गई A.C.B डीएसपी, टीआई और स्टाप समेत लगभग 12 से 15 लोगो की टीम सुबह 12 बजे तहसील ऑफिस के लोक सेवा केन्द्र की बिल्डिंग पहुंची टीम बाहर जांच कर रहीं थी इसी बीच प्रवीण कुमार ने बिल्डिंग के पार्किंग में R.I को 1 लाख रुपए दिए A.C.B ने संतोष देवांगन को तहसील परिसर में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा, उसके खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की गई! बता दे की शहर में तहसीलदार, पटवारी, आर आई, इन जैसे अधिकारियों पर प्रशासन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की इसलिए इन जैसे अधिकारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है अगर इनके ठिकानों पर कार्यवाही करे तो इनके संपति से भी अधिक की संपति बना के बैठे है शहरी इलाके के अलावा ग्रामीण इलाके के भी तहसीलदार,पटवारी,आर आई इन सभी अपने अपने क्षेत्र में मोटी रकम कमाने बैठे हैं
मोपका चिल्हाटी और बिजौर में चल रहा फर्जीवाड़ा
मौका लिंगियाडीह के साथ ही बिजौर में बड़े पैमाने पर जमीन की हेरा फेरी चल रही है यहां सरकारी और रसूखदारों की जमीन में कब्जा कर प्लाटिंग करने के ढेरो शिकायत लंबित है जमीन के खेल में चर्चित रिक्शा चालक भोंदू दास के केस में भी रसूखदारों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई
रिश्वत लेने के आरोप में घिरे मंगला के पटवारी
आपको बता दे हाल ही में असिस्टेंट के ऑडियो वायरल में रिश्वत लेने के आप से घिरे मंगल पटवारी का हल्का परिवर्तन कर दिया गया है इसके साथ ही दूसरे अन्य पटवारी की भी जगह बदली गई है मंगल पटवारी को कानूनगो बिलासपुर तहसील कार्यालय अटैक किया गया है पटवारी का हल्का तो बदल दिया गया है लेकिन असिस्टेंट रखने वाले पटवारी का संज्ञान सक्षम अधिकारी नहीं ले रहे हैं
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
