
बिलासपुर,,, पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी और लूटपाट करने वाले अंतरजिला संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है! कार्रवाई थाना सिरगिट्टी, थाना कोनी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, एक धारदार चाकू, 74 लीटर डीजल और 2600 रुपये नगद जब्त किए हैं!


गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार कुर्रे, मणीशंकर कुर्रे और अमित भारद्वाज शामिल हैं! जो जांजगीर-चांपा जिले के बगडबरी गांव के निवासी हैं! पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रात के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे…! पहले ट्रकों की डीजल टंकी तोड़ते, फिर ड्रम में डीजल भरकर वाहन से फरार हो जाते थे…! विरोध करने पर मारपीट और हथियार दिखाकर डराने की घटनाएं भी सामने आई हैं!

पुलिस के अनुसार गिरोह ने सिरगिट्टी, कोनी और सेंदरी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर वारदातें की हैं! आरोपियों ने पूछताछ में बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव और जांजगीर क्षेत्र में भी डीजल लूटपाट करना कबूल किया है!
तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और लगातार रेड कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची… पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है! और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है! आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
