
बिलासपुर,,, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कोनी पुलिस ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में खतरनाक स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है! मामला थाना कोनी क्षेत्र का है! जहां रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड पर चलती स्कॉर्पियो की छत पर केक काटने और पटाखे फोड़कर आतिशबाजी करने का वीडियो इंस्टाग्राम में वायरल हुआ था…! वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और वाहन को जब्त कर लिया…
पुलिस के मुताबिक काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक CG 10 BP 3926 को जप्त किया गया है! वाहन चालक की पहचान अरविंद सैनी पिता राकेश सैनी उम्र 31 वर्ष निवासी कुदुदंड बिलासपुर के रूप में हुई है! बताया जा रहा है! कि युवक अपनी महिला मित्र के साथ जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान चलती कार की छत पर केक काटते हुए पटाखे जला रहा था…! इस दौरान वाहन तेज गति से सड़क पर दौड़ रहा था… जिससे बड़ा हादसा हो सकता था…
वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़कर थाना लाया… पूछताछ में चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की। पुलिस ने चालक और उसकी महिला मित्र के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है!
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं! सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे खतरनाक स्टंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है! और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
