
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रतनपुर क्षेत्र में उर्वरक एवं कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया… यह कार्रवाई उप संचालक कृषि श्री पी. डी. हथेश्वर के मार्गदर्शन में की गई…

निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संतोष टोंडे तथा कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक रतनपुर शामिल रहे… दल द्वारा सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर तथा उन्नत कृषि सेवा केन्द्र रतनपुर का निरीक्षण किया गया… निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में आवश्यक अभिलेखों एवं भंडारण संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संस्थाओं एवं विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया…

वहीं मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में भंडारित अमानक उर्वरक एनपीके 20:20:0:13 की लगभग 180 क्विंटल मात्रा पर तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है! कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा गुणवत्ताहीन अथवा अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…

विभाग द्वारा जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर समुचित एवं गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध हो सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.14मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम का एक्शन; तीनों आरोपी गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश कर दिलाई सलाखों के पीछे जगह..
Uncategorized2026.07.14व्यापार विहार के LIC ऑफिस में आधी रात आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से धधका दफ्तर; दमकल की फुर्ती से टला बड़ा हादसा, फर्नीचर-कंप्यूटर राख, आसपास के दफ्तर सुरक्षित….
Uncategorized2026.07.13सेंट्रल जेल के बाद अब बाल सम्प्रेक्षण गृह में सनसनी: प्रहरी की हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंस हत्या, 2 बाल आरोपी फरार, परिजनों ने अधीक्षिका और ‘सिंह सर’ पर लगाए गंभीर आरोप, कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल…
Uncategorized2026.07.13रफ्तार बनी मौत का फरमान: स्मार्ट रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार 17 वर्षीय छात्र को रौंदा, बस से जा भिड़ी कार, दिल दहला देने वाला CCTV आया सामने, इलाज के दौरान छात्र ने तोड़ा दम, नाबालिग चालक पर मामला दर्ज।
