
बिलासपुर,,, न्यायधानी के सरकण्डा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य द्वारा एक मामले में बंद आरोपियों को छोड़ने के एवज में उनके परिजनों से बेखौफ होकर मोटी रकम (रिश्वत) की मांग करने का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है! जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है! दरअसल, पीड़ित परिजन प्रधान आरक्षक को रिश्वत नहीं देना चाहते थे…
इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बातचीत के दौरान अपने मोबाइल से इस पूरी काली करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो के सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और आरोपी प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है!इस घटना ने शहर के थानों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! क्योंकि आम जनता के बीच यह शिकायतें अब आम हो चुकी हैं! कि थानों में अपराधियों को छोड़ने, मुचलके पर रिहा करने और कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर पीड़ितों को परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है! चौंकाने वाली बात यह भी है! कि इस ‘वसूली और सेटिंग’ के खेल को अंजाम देने के लिए थानों में बकायदा कुछ विशेष सिपाहियों को लगाया गया है! जिनसे थाने का कोई भी अन्य शासकीय काम न लेकर उन्हें सिर्फ और सिर्फ लेन-देन के काम में ही व्यस्त रखा जाता है! जिसके चलते अब इस पूरे सिंडिकेट पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है…..
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
