
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द अटल आवास में एक नाबालिग के साथ कथित मारपीट और जातिगत अपमान का मामला सामने आया है! शिकायत के अनुसार 27 मई की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच 16 वर्षीय अभिषेक जांगड़े मंदिर के पास बैठा था… इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला शब्बीर खान वहां पहुंचा…
पीड़ित के अनुसार बातचीत के दौरान ईद को लेकर मजाकिया अंदाज में दावत पूछने पर आरोपी ने कथित रूप से गाय काटने और हिंदुओं को गोमांस खिलाने जैसी आपत्तिजनक बातें कहीं… विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नाबालिग के साथ मारपीट की…. घटना के बाद पेट में दर्द की शिकायत पर पुलिस ने देर रात मेडिकल मुलाहिजा कराया…
परिजनों का आरोप है! कि आरक्षित वर्ग से जुड़े नाबालिग की शिकायत पर तत्काल एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने के बजाय ड्यूटी ऑफिसर ने उसे सादे कागज पर शिकायत लिखने को कह दिया… और केवल शिकायत की पावती देकर वापस भेज दिया… मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है! परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एससी-एसटी एक्ट के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है! पुलिस मामले की जांच में जुटी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
