
बिलासपुर,,, कांग्रेस नेताओं द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर की गई… टिप्पणी को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है! सनातनी योद्धा ठाकुर राम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन धर्म और हिंदू संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…
ठाकुर राम सिंह ने कहा कि डॉ. चरणदास महंत द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर दिया गया… बयान करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को आहत करने वाला है! उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता हमेशा हिंदू साधु-संतों और सनातन परंपरा पर सवाल उठाते हैं!लेकिन अन्य धर्मों के धर्मगुरुओं पर टिप्पणी करने का साहस नहीं दिखाते… उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य के खिलाफ दिए गए बयान का समर्थन कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा भी किया जा रहा है! जिससे सनातन समाज में भारी आक्रोश है! ठाकुर राम सिंह ने यह भी कहा कि विवादित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा राजनीतिक दलों का समर्थन करने पर कांग्रेस कभी सवाल नहीं उठाती, लेकिन भाजपा समर्थक संतों को निशाना बनाया जाता है!
उन्होंने भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय सनातन के नाम पर वोट मांगे जाते हैं, लेकिन संतों के सम्मान की रक्षा में नेता आगे नहीं आते।
ठाकुर राम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि चरणदास महंत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी सोच और सनातन धर्म के अपमान के कारण कांग्रेस लगातार जनता का विश्वास खो रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
