
बिलासपुर,,, शहर के तालापारा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है! आरोपी ने चेक के जरिए भुगतान करने का भरोसा दिलाकर एक बुजुर्ग महिला की करीब 1 करोड़ 90 लाख 86 हजार रुपये कीमत की जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करा ली और बाद में रकम दिए बिना फरार हो गया… मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
जानकारी के मुताबिक गोंड़पारा साईं मंदिर के पास रहने वाली मंजूलता आनंद (60) की तालापारा स्थित पैतृक जमीन बेचने का सौदा भारतीय नगर निवासी अंकित कुमार एक्का से हुआ था… आरोपी ने खुद को जमीन खरीददार बताते हुए पूरा भुगतान चेक से करने की बात कही… इसके बाद 19 मार्च को पंजीयक कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री आरोपी के नाम पर कर दी गई…
बताया जा रहा है! कि रजिस्ट्री दस्तावेज में चार चेक से भुगतान किए जाने का उल्लेख भी दर्ज किया गया था… ताकि सौदा पूरी तरह वैध दिखाई दे… रजिस्ट्री के बाद आरोपी ने बुजुर्ग महिला को भरोसा दिलाया कि जल्द ही चारों चेक उनके खाते में जमा करा दिए जाएंगे…
पीड़िता का आरोप है! कि आरोपी ने न तो कोई रकम दी और न ही चेक सौंपे… जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी फोन बंद कर फरार हो गया… आरोप है! कि रजिस्ट्री के तुरंत बाद आरोपी ने अधिकारियों को गुमराह कर जमीन का नामांतरण भी अपने नाम करा लिया… करीब दो महीने तक परेशान रहने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
