Sun. Oct 18th, 2026

सुशासन तिहार में भ्रष्टाचार का ‘समाधान’! ACB की रेड में 40 हजार लेते दबोचा गया घूसखोर प्रदीप मिश्रा बाबू, मंच के नीचे चल रहा था रिश्वत का खेल… DSP अजीत सिंह की टीम पहुंची तो शिविर में मच गया हड़कंप…

कोरबा,,,,  जिले के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते एक कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया… ACB की टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते दबोचा… जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से काम कराने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी…! इसकी शिकायत मिलने पर बिलासपुर ACB की टीम ने जाल बिछाया और समाधान शिविर में ही कार्रवाई को अंजाम दिया…बताया जा रहा है! कि बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने अचानक शिविर में दबिश दी और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया… इस कार्रवाई से शिविर में हड़कंप मच गया… फिलहाल आरोपी कर्मचारी को कोषा विभाग में रखकर पूछताछ की जा रही है! ACB की टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है! इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मच गई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed