
बिलासपुर,,, जनता की नब्ज टटोलने भीषण गर्मी में तमाम समस्याओं के बीच डिस्कवरी ऑफ सुशांसन पर निकले सीएम,प्रशासनिक अफसरों, अमले, जनप्रतिनिधियों और हलाकान परेशान पब्लिक की लगातार जो तस्वीरे और घटनाएं सामने आ रही वो बेहद चिंताजनक है! पब्लिक ही नही खुद पार्टी के असंतुष्ट नेता, कार्यकर्ता कह रहे कि यदि आज चुनाव हो जाये तो…?
जनता की सरकार के बारे में क्या सोच है! सरकारी सिस्टम और अफसरो के कामकाज के प्रति पब्लिक का क्या रिएक्शन है! सरकारें यही पता लगाने कभी सुशांसन तो कभी जनसुराज का आयोजन करती है! बेतहाशा महँगाई और क्राइसेस के बीच इस आयोजन के दौरान जिस तरह के घटनाक्रम और तस्वीरें सामने आई उससे पब्लिक सोच में पड़ गई कि क्या यही सुशासन है!
ये घटनाक्रम आये सामने…
00 रायपुर जिले में सुशांसन तिहार के मंच से मुख्यातिथि सांसद एक अफसर पर भड़के की बताइये आप सांसद को कितना पैसा देते है! क्योकि पब्लिक को तो यही बताया जा रहा कि सबको देना पड़ता है!
00 राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को लगभग डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया था…!
00 जांजगीर- चाम्पा जिले की कांग्रेस विधायक द्वारा एसपी-कलेक्टर पर जनचौपाल में सीएम के स्वागत के लिए जाने से रोकने का आरोप लगाया…
00 सरगुजा से 500 रुपए के पेंशन के लिए एक महिला द्वारा नँगे पैर तपती दुपहरी में अपनी 90 सास को पीठ पर 5 किलोमीटर लादकर बैंक तक लेकर जाने की तस्वीरें आई…
00 न्यायधानी के कोनी थाने से कबाड़ कार्रवाई के बाद आरोपी कबाड़ के आवभगत की तस्वीरें सामने आई…
00 बिजलीं संकट को लेकर बिलासपुर विद्युत मुख्यालय से लेकर और कई जगह से सियासी और हलाकान परेशान नागरिकों के बिजलीं दफ्तर के घेराव की तस्वीरें और खबरे आई…
00 पड़ोसी जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही के कोटमी इलाके से सरेबाज़ार ज्वेलर्स कारोबारी की हत्या और लूट का मामला सामने आया…
00 सुशांसन तिहार के दौरान दुर्ग जिले से विधायक की मौजूदगी में सीईओ और भाजपा मंडल नेता के बीच खुलेआम मेरा क्या कर लेगा जो करना है! कर ले वाला वीडियो आया…
00 सूरजपुर से नायब तहसीलदार की पिटाई और विधायक के समर्थकों समेत गिरफ्तारी देने के लिए पैदल मार्च की घटना सामने आई…
00 राजनांदगांव के डोंगरगढ़ ब्लॉक के पलांदूर गांव में मंच पर भाषण देते समय एक सरपंच पर चाकू से जानलेवा हमले की वारदात सामने आई…
00 गरियाबंद में कार्यक्रम स्थल पर एक विशालकाय पेड़ के धराशायी होने से बच्चों सहित 7 लोग घायल होने की खबर आई…
00 बिलासपुर के दो सत्तासीन पार्टी के पार्षदो द्वारा अपने वार्ड में पानी की मांग और ठेकेदार द्वारा बदसलूकी की शिकायत का मामला सामने आया…
00 कांकेर और अन्य जिलों की युवतियों को झारखंड के गढ़वा जिले में नर्सिंग का प्रशिक्षण और नौकरी दिलाने के बहाने ले जा बंधक बनाने समेत ऐसे और भी कई मामले सुशासन तिहार के दौरान सामने आ चुके है!
है! क्या सुशासन…
सुशासन (Good Governance) एक ऐसी शासन प्रणाली है! जो पारदर्शी, जवाबदेह, समावेशी और भ्रष्टाचार मुक्त होती है! इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को त्वरित सेवाएँ प्रदान करना, संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर समाज के सबसे कमज़ोर वर्ग का विकास सुनिश्चित करना है! ताकि जनता के काम हो उन्हें जनहित और कल्याणकारी योजनाओं की सहज सुलभ जानकारी प्राप्त हो सके… निर्णय लेने वाले अधिकारी और संस्थाए जनता के प्रति उत्तरदायी हो… प्रदेश में कानून का राज हो नागरिकों को निष्पक्ष न्याय मिल सके…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
