
00 कहा खाद- बीज, डीजल-पेट्रोल कुछ नई हे कैसे करिहा खेती…
00 10 क्विंटल धान उपजा के कैसे जी लेहा…
बिलासपुर,,, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशांसन तिहार के शिविर में कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के भाषण से खदबर्रों मच गया… कांग्रेस नेता ने ठेठ छत्तीसगढिहा अंदाज में कहा कि डीजल- पेट्रोल मिलत नई है! कालाबाज़ारी चलत हे! खातू हुहला मिलही नही बीज तुंहला मिल्ही नहीं धान ल झन खरीदे पर झन परै कहिके दुनिया भर के षड्यंत्र होवत हे! बात मेलोडी और हवाई यात्रा तक पहुँची मंचस्थ नेता भी मजे लेते रहे… माहौल असहज हुआ तो मंच से टोकाटाकी… आग्रह शुरू हो गया… शिविर में सड़क, बिजलीं -पानी, किसानी और खाद, बीज मुद्दा छाया रहा… कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने माइक थामहते ही सरकार की नीतियों और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखते हुए ग्रामीणों से कहा कि कतका धान उपजा लेबे 10 क्विंटल म कैसे जी लेबे मर तो जाबे तभी माइक बंद हो गया… पब्लिक ने तालिया पीटी हो हंगामा मचाया तो माइक फिर से चालू हो गया… फिर कांग्रेस नेता ने खाद्य तेल कम खाने, डीजल- पेट्रोल की खपत कम करने और मोदी सरकार के हवाई यात्रा न करने की नसीहत से लेकर खुद हवाई यात्रा पर जाने और मेलोडी तक गिना दिया कि मेलोडी खाओ खुद जान जाओ इतने में मंच से आग्रह आने लगा कि शुक्ला जी आपकी बात पूरी हो गई… हो तो आगे कार्यक्रम को बढ़ाये…
इस पूरे आयोजन और कांग्रेस नेता का खलबली मचाने वाला वायरल वीडियो जमकर ट्रेंड कर रहा है! शिविर में मंच पर क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे… मंच से विकास कार्यों और शासन की योजनाए, सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाती रही…
बताया जा रहा कि बवाल तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता ग्रामीणों की ओर से बिजली, पानी, सड़क, खाद, बीज और अन्य मूलभूत समस्याओं से जुड़े आवेदन लेकर शिविर में पहुचे, अधिकारियों को आवेदन सौंपने के बाद वे सीधे माइक लेकर शुरू हो गए… बताया जा रहा कि इस दौरान सत्ता और विपक्ष के नेताओ और समर्थकों के बीच
बहस होने से माहौल गड़बड़ा गया तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया शुक्रवार 29 मई के सुशासन तिहार का ये वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा…
सवाल यह उठ रहा… कि जब सुशांसन तिहार की स्क्रिप्ट पहले से ही तय थी तो प्रशासन के जिम्मेदार अफसरो ने पहले से रिहर्सल क्यो नही की ,,, और यदि रिहर्सल मुकम्मल थी तो तिहार के दौरान शिकवा- शिकायते और मूलभूत समस्याओं को लेकर इस तरह की नाराजगी भ्र्ष्टाचार और बवाल की खबरे प्रदेश भर से आ क्यो रही है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.0177 लाख का तवा ठंडा हुआ नहीं कि 1.40 करोड़ की अंगाकर रोटी फिर सिक गई, निगम में एफडीआर का खेल जारी, 9 साल पुरानी फाइल खुली तो सवालों की आंच में अफसर और ठेकेदार दोनों गरम…
Uncategorized2026.09.01छत्तीसगढ़ में ‘लाशों का खेल’ देहदान के नाम पर सैकड़ों मानव शरीरों की कथित खरीद-फरोख्त का दावा, विधायक रिकेश सेन के पोस्ट से मचा हड़कंप; बोले जल्द होगा बड़ा खुलासा, राज खुला तो कई चेहरे होंगे बेनकाब…
Uncategorized2026.09.01पाराघाट में जमीन का खेल या बड़ा झोल? 117 एकड़ खरीद से खसरा 170 तक सवालों की बौछार, किसानों का आरोप जमीन गई, नौकरी-पुनर्वास गायब, शासकीय रास्ता भी प्लांट के नाम होने का दावा, अब कलेक्टर के दरबार में पहुंचा पूरा मामला…
Uncategorized2026.08.31कबाड़ का खेल पड़ा भारी, सिरगिट्टी पुलिस ने बजा दिया कार्रवाई का डंका, 10 अवैध कबाड़ी तलब, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेशी—इलाके में कबाड़ कारोबारियों में मचा हड़कंप, पुलिस बोली नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय…
