
बिलासपुर,,,, रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के बैंक खातों से देशभर में करोड़ों रुपये के साइबर अपराध जुड़े पाए गए हैं! मामले में बिलासपुर की एक महिला से अधिक मुनाफे का झांसा देकर 17 लाख 21 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी…!
शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई… गिरफ्तार आरोपियों में बिहार निवासी मुकेश कुमार दास, रायगढ़ निवासी केशव साव, सक्ती निवासी संदीप कुमार चंद्रा उर्फ विक्की और शिशिर राठौर शामिल हैं!
जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप के बैंक खाते के खिलाफ गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली सहित कई राज्यों में साइबर शिकायतें दर्ज हैं! वहीं मुख्य आरोपी मुकेश कुमार दास के तीन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज मिलीं… इन खातों से जुड़ी संदिग्ध राशि करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है! पुलिस ने कार्रवाई के दौरान केशव साव के खाते में करीब 99 लाख रुपये और शिशिर राठौर के खाते में 1 लाख रुपये होल्ड कराए हैं! एनसीआरपी पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था… और लोगों को ऑनलाइन निवेश व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का शिकार बना रहा था…!
पूरी कार्रवाई आईजीपी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह और थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई… साइबर थाना टीम की भूमिका को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
