
बिलासपुर,,,, शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीपारा इलाके में एक युवक की दो से तीन दिन पुरानी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी…
मृतक की पहचान तालापारा निवासी इब्रान खान के रूप में हुई है!प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव काफी समय पुराना होने के कारण उसमें सड़न शुरू हो चुकी थी… स्थानीय लोगों द्वारा दुर्गंध आने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई… जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया..
बताया जा रहा है! कि मृतक शराब पीने का आदी था… हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है! इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है! पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर युवक की गतिविधियों और अंतिम बार उसे किसके साथ देखा गया था, इसकी जानकारी जुटा रही है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
