Sun. Oct 18th, 2026

रफ्तार बनी काल: 650 सीसी बुलेट पेड़ से टकराई, 20 साल के मेहुल की दर्दनाक मौत… पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार और समाजसेवी ने बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जिंदगी की जंग हार गया युवक…

बिलासपुर,,,  में शनिवार रात तेज रफ्तार का कहर एक युवा की जिंदगी पर भारी पड़ गया… सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चर्च के सामने 20 वर्षीय मेहुल सिंह की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई… बताया जा रहा है! कि युवक अपनी बुलेट 650 सीसी बाइक से तेज गति में था… तभी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई… हादसा इतना भीषण था… कि बाइक युवक के ऊपर गिर गई… घटना की आवाज सुनते ही थाना प्रभारी किशोर केवंट सहित मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को बाहर निकाला…
मौके पर मौजूद डॉक्टर ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया… वहीं धनंजय गिरी गोस्वामी, पुलिसकर्मी और पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा ने भी युवक को बचाने में पूरी मदद की… घायल को निजी वाहन से सिम्स अस्पताल ले जाया गया… लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया… युवक की पहचान पथलगांव निवासी मेहुल सिंह के रूप में हुई… इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed