
बिलासपुर,,, बिलासपुर में पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता राजेश पांडेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं! उन पर और उनके बेटे राहुल पांडेय पर युवक का रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है! मामले का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है! शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
जानकारी के मुताबिक, शिवम एन्कलेव निवासी अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है! पीड़ित का आरोप है! कि सोसायटी की एक बैठक के बाद राजेश पांडेय और उनके बेटे राहुल पांडेय ने उनका रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया… देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया…
अमित शर्मा ने आरोप लगाया है! कि विवाद के दौरान उनके साथ हाथापाई की गई… और उन पर पत्थर से हमला किया गया… पत्थर उनके सिर और कंधे पर लगा… जिससे उन्हें चोटें आईं… इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया… पीड़ित के मुताबिक मारपीट में उनके चेहरे, घुटने और पीठ पर भी चोट आई है! साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है!
घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! हालांकि पुलिस का कहना है! कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी…
पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने राजेश पांडेय और राहुल पांडेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है! पुलिस का कहना है! कि शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और वायरल फुटेज समेत सभी साक्ष्यों की जांच कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…

वायरल वीडियो…👇👇
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
