
बिलासपुर,,, नगर निगम बिलासपुर ने अवैध कब्जों, अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को सकरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की… निगम आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए… इस अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई… निगम की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों और बिल्डरों में हड़कंप मच गया है!


नगर निगम को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं… कि सकरी क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति के प्लाटिंग कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं! शिकायतों के सत्यापन के बाद निगम की टीम भारी अमले के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की…
सांई आनंद के पास अवैध प्लाटिंग पर चला अभियान…
अभियान की शुरुआत सांई आनंद के समीप स्थित एक क्षेत्र से की गई… जहां अवैध रूप से प्लाटिंग कर निर्माण कार्य किए जाने की सूचना निगम को मिली थी… निगम अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की… इस दौरान अवैध रूप से विकसित की जा रही संरचनाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई…
चमन गोल्ड कॉलोनी में 3.50 एकड़ अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई…
नगर निगम की टीम ने सैदा रोड स्थित चमन गोल्ड कॉलोनी में भी बड़ी कार्रवाई की… जानकारी के अनुसार कॉलोनी के प्रोपराइटर अनूप चड्डा द्वारा लगभग 3.50 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायत लंबे समय से निगम को मिल रही थी…!
जांच में प्रारंभिक स्तर पर अनियमितताएं सामने आने के बाद निगम अमला मौके पर पहुंचा और अवैध विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की… अधिकारियों ने बताया कि बिना आवश्यक स्वीकृति और निर्धारित नियमों का पालन किए बिना विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त…
सकरी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी निगम ने कड़ा कदम उठाया… निगम की टीम ने संजय भार्गव द्वारा सरकारी जमीन पर तैयार की गई नींव को तोड़ने की कार्रवाई की… अधिकारियों के अनुसार शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…
कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी, राजस्व अमला और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे… पूरे अभियान को प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया…
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है! कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा… नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, कॉलोनाइजरों और बिल्डरों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी…
निगम की इस कार्रवाई को शहर में अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है! स्थानीय लोगों ने भी निगम की इस पहल का स्वागत करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
