Sun. Oct 18th, 2026

ड्रोन उड़ाकर प्रदीप आर्य ने तोड़ी नशे की कमर! सरकंडा पुलिस की फिल्मी घेराबंदी में 5 नाबालिग समेत 7 गांजा तस्कर धराए, 6.744 किलो गांजा और चाकू जब्त, बिलासपुर में नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,,  नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए Bilaspur Police की सरकंडा पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिगों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है!आरोपियों के कब्जे से 6.744 किलोग्राम अवैध गांजा और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है! जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 3.35 लाख रुपये बताई जा रही है!
पुलिस के अनुसार, थाना सरकंडा को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी… कि चांटीडीह और चिंगराजपारा क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के जरिए गांजा बिक्री कराई जा रही है! मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी शुरू की गई…
ड्रोन सर्विलांस के दौरान कुंदरू बाड़ी, चिंगराजपारा क्षेत्र को चिन्हित किया गया… इसी बीच 1 जून 2026 की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक भारी मात्रा में गांजा बिक्री की तैयारी में जुटे हैं!सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 7 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कुश यादव उर्फ पप्पू यादव (25) और दीपक साहू (18) के साथ 5 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 7 पैकेट गांजा और एक धारदार चाकू जब्त किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है! पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा सप्लाई का नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था और इसके पीछे मुख्य सरगना कौन है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed