
बिलासपुर,,, पुलिस ने जिलेभर में लंबित समंस, वारंटों की तामिली और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा विशेष अभियान चलाया… पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर यह कार्रवाई की गई… अभियान का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना, लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ना और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखना था…

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 201 वारंटों की तामिली की… इनमें 77 गिरफ्तारी वारंट, 85 जमानती वारंट और 39 स्थाई वारंट शामिल हैं! इसके अलावा 163 समंस भी संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाए गए… पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की…
विशेष अभियान के तहत जिले के 104 निगरानी गुंडा एवं बदमाशों की भी चेकिंग की गई… पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करते हुए आवश्यक समझाइश और कानूनी निर्देश दिए… इस दौरान कुल 489 कार्यवाहियां संपादित की गईं…
बिलासपुर पुलिस का कहना है कि इस अभियान से न्यायालयीन आदेशों के पालन में तेजी आई है! और जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिली है! पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.17“करोड़ों के नाले-नालियों का हिसाब पानी में बह गया! बारिश आई तो स्मार्ट सिटी बनी ‘स्विमिंग सिटी’, पुराने बस स्टैंड पर फिर उतारना पड़ा निगम का अमला। जनता पूछ रही—नाला बना था या सिर्फ बिल पास हुआ था?…
Uncategorized2026.07.17आर्म्स एक्ट के आरोपी को बचाने कोर्ट में खेला फर्जीवाड़े का खेल… जमानत के लिए पेश की नकली ऋण पुस्तिका, सीजेएम की सतर्कता से खुली पोल, जमानतदार पर एफआईआर, अब फर्जी दस्तावेज गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस…
Uncategorized2026.07.17शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल… कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शराब पीकर घर आने का विरोध बना हत्या की वजह, आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.07.17जेल गार्ड हत्याकांड में पुलिस का पहला बड़ा शिकंजा… CCTV DVR लेकर फरार हुए चार आरोपियों में से एक प्रयागराज से गिरफ्तार, बदलते रहे ठिकाने, अब पूछताछ से खुलेंगे फरार तीन साथियों और पूरी साजिश के राज…
