Sun. Oct 18th, 2026

नेताजी की बिना नंबर वाली लग्जरी कार ने उड़ाया ट्रैफिक सिस्टम का मजाक! करोड़ों के हाईटेक कैमरे देखते रह गए और काली गाड़ी शहर में फर्राटे भरती रही। अब सवाल कैमरे सो रहे थे या नेताजी का रुतबा रेड लाइट से भी ऊपर निकला?

बिलासपुर,,, प्रदेश के दुसरे सबसे बड़े शहर बिलासपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर हाईटेक कैमरों का जाल बिछाया गया है! ये कैमरे रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तीन सवारी, सिग्नल जंप और अन्य नियमों को तोड़ने पर वाहन मालिकों पर तत्काल ऑनलाइन चालान भेजने में सक्षम बताए जाते हैं! लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा मामला सामने आया है! जिसने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में काले रंग की लग्जरी गाड़ी बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही है! खास बात यह है! कि कार के शीशे पर बड़े बड़े अक्षरों में नेताजी लिखा हुआ है! लेकिन वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर कहीं दिखाई नहीं देता… मोबाइल के कैमरे में कैद यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है! और सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है! कि जिस इलाके में यह वाहन देखा गया… वहां से कुछ ही दूरी पर सिविल लाइन थाना और यातायात विभाग सरकारी दफ्तर भी स्थित है! बावजूद उसके बिना नंबर की यह लग्जरी काली गाड़ी बेखौफ होकर सड़कों पर घूमती रही और कथित तौर पर हाईटेक कैमरों की पकड़ से भी बाहर रही…
फिलहाल यह वाहन किसका है! और इसके पीछे कौन व्यक्ति है! इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है! लेकिन वायरल तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं! क्या नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं? क्या बिना नंबर प्लेट के वाहन शहर में खुलेआम घूम सकते हैं? और आखिर करोड़ों रुपये के कैमरे ऐसे वाहनों की पहचान क्यों नहीं कर पा रहे?
अब निगाहें पुलिस और यातायात विभाग पर टिकी हैं! देखना होगा कि बिना नंबर की इस रहस्यमयी गाड़ी का मालिक कब सामने आता है! और नियमों को चुनौती देने वालों पर कार्रवाई कब होती है! फिलहाल “नेताजी” लिखी यह कार ने शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है! अब इंतजार इस बात का है! कि पहले कौन जागेगा- हाईटेक कैमरा, यातायात विभाग या फिर वह नंबर प्लेट, जो शायद अभी तक छुट्टी पर है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed