
बिलासपुर,,, थाना कोनी पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नगदी रकम और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त किया गया है!
पुलिस के अनुसार प्रार्थी गौतम पालेकर निवासी सेन्दरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी… कि 28 मई की रात वह सेंट्रल लाइब्रेरी से अपने घर लौट रहा था… बिरकोना रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के पास चार युवकों ने ई-रिक्शा सड़क पर अड़ाकर उसे रोक लिया… आरोपियों ने उसके जेब से पर्स में रखे एक हजार रुपए और T.V.S स्पोर्ट मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गए…
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई… पुलिस ने करीब 350 CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर सरजू भास्कर, कृष लहरे, राजकुमार सूर्यवंशी और शाकिर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की…
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल कर ली… पुलिस ने आरोपी सरजू भास्कर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा और नगदी रकम जब्त की… वहीं कृष लहरे के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई…
चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
