
बिलासपुर,,, शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल गांधी चौक में रविवार शाम लूट की वारदात हो गई… दो बदमाशों ने ग्राहक बनकर इलेक्ट्रिकल दुकान में आए और दुकानदार से बातचीत के दौरान उसका महंगा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए… घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है! पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है!
पढ़िए क्या है मामला?…
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधी चौक के पास रहने वाले अविनाश चौधरी की गांधी चौक में अविनाश इलेक्ट्रिकल नाम से दुकान है! रविवार 1 जून की शाम सात बजे दो युवक सफेद रंग की एक्टिवा से दुकान पहुंचे… दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था… जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया… बताया जा रहा है! कि एक युवक दुकान के बाहर खड़ा रहा… जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया… उसने दुकानदार से सीलिंग फैन दिखाने को कहा… अविनाश चौधरी ने उसे अलग-अलग मॉडल के पंखे दिखाए… इस दौरान आरोपी ने कहा कि उसे फैन का रंग पसंद है! लेकिन अंतिम निर्णय लेने से पहले वह अपने घरवालों से बात करना चाहता है! इसके लिए उसने दुकानदार से मोबाइल फोन मांगा…
बात करने के बहाने मांगा मोबाइल और ऐसे दिया चकमा…
दुकानदार ने भरोसा कर अपना मोबाइल फोन उसे दे दिया… आरोपी कुछ देर तक फोन पर बात करने का नाटक करता रहा… जब अविनाश ने अपना मोबाइल वापस मांगा तो आरोपी ने अचानक दुकान में रखे सीलिंग फैन से उस पर हमला कर दिया… हमले से दुकानदार संभल भी नहीं पाया था… कि आरोपी उसके हाथ से मोबाइल लेकर दुकान से बाहर भाग निकला… बाहर खड़ा उसका साथी पहले से एक्टिवा स्टार्ट कर तैयार था… दोनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए…
बदमाशों ने लूटा आईफोन…
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लूटा गया… मोबाइल आईफोन है! जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है! पीड़ित के अनुसार एक आरोपी की उम्र करीब 36 वर्ष तथा दूसरे की उम्र लगभग 28 वर्ष रही होगी… घटना गांधी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में होने से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है! पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ B.N.S की धारा 125, 3(5) एवं 304 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है! पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है! और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
