
रायपुर,,, राजधानी रायपुर से लगे ग्राम थनौद में करीब 200 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने के मामले में अभनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! पुलिस जांच में खुलासा हुआ है! कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से नकली दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद-बिक्री को अंजाम दिया…
पुलिस के मुताबिक ग्राम थनौद, तहसील गोबरा नवापारा स्थित खसरा नंबर 1243/1, 1242/1, 1244/1, 1159/1, 1163/1, 1162/1 और 1162/2 की लगभग 200 एकड़ भूमि राजस्व रिकॉर्ड में केशव अवस्थी के नाम दर्ज थी… वर्ष 2023 में इस जमीन को कब्जाने के लिए षड्यंत्र रचा गया…
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मिर्जा परवेज ने अपने साथियों अब्दुल नईम, आरिफ अली और रोमेश पाण्डेय के साथ मिलकर फर्जी मुख्तियारनामा तैयार कराया… आरोपियों ने केशव अवस्थी की जगह किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर उसका फोटो लगाया… और नकली हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी का इस्तेमाल किया…
इसके बाद 19 अक्टूबर 2023 को जमीन का एक हिस्सा अब्दुल नईम के नाम रजिस्ट्री कराया गया… वहीं अगले ही दिन 20 अक्टूबर को दूसरे हिस्से की रजिस्ट्री मिर्जा परवेज ने अपने नाम करवा ली…. दोनों रजिस्ट्रियों में फर्जी पहचान पत्र और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि हुई है!
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं! मामले में धारा 420, 467, 468, 470, 471 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है! गिरफ्तार आरोपियों में वसीम हुसैन, मोहम्मद खलील, अब्दुल नईम और मिर्जा परवेज शामिल हैं! पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
Uncategorized2026.09.02सिरगिट्टी में अड्डेबाजों की ‘महफिल’ पर पुलिस का ब्रेक, नशाखोरी-अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं! नयापारा, गणेश नगर से तिफरा तक चली ताबड़तोड़ चेकिंग, 5 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पुलिस ने दिखाई सख्ती…
