
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर में लूटपाट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।जहां दिनदहाड़े एक कारोबारी पर हमला कर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कतियापारा जूना बिलासपुर निवासी अभिषेक गुप्ता, जो गोडपारा में खोवा की दुकान संचालित करते हैं।गुरुवार 4 जून को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घी खरीदने देवभोग कोनी जा रहे थे।
दोपहर करीब 4:15 बजे जब वे बिरकोना-कोनी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पहले गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने पीछा किया और डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर डंडों और धारदार हथियार से उनकी बेरहमी से पिटाई की। हमले में अभिषेक के सिर, गर्दन, पीठ और हाथ में चोटें आईं।मारपीट के दौरान आरोपी उनके पास मौजूद 1 लाख 66 हजार रुपये नगद, सैमसंग एस-25 अल्ट्रा मोबाइल फोन तथा गले में पहनी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने अपने परिचितों को बुलाकर पूरी जानकारी दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोनी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही लूटपाट, चाकूबाजी और हिंसक घटनाओं से शहरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे न्यायधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वही इस मामले में थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मामले की जांच की जा रही है।घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीम बनाकर इनकी पतासाजी की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
