
बिलासपुर,,, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना सरकंडा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया… कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया… इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया… तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया…

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए… उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की… कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की बात कही…

इस अवसर पर थाना परिसर को स्वच्छ रखने तथा पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई… पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं!

और इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर यह पहल की गई… वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्टाफ में उत्साह का माहौल देखने को मिला…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
