
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के प्रसिद्ध शनिचरी बाजार स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है! इस हादसे में लगभग 14 से 15 दुकानें आग की चपेट में आ गईं…
जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया… बताया जा रहा है! कि जलने वाली अधिकांश दुकानें आलू और प्याज की थीं… घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में भारी आक्रोश है! और उन्होंने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है!
शटर में दौड़ रहा था करंट…… कर्मचारियों ने की अनदेखी…
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच जब दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर रहे थे… तब दुकानों के लोहे के शटर में करंट दौड़ रहा था… इसकी तत्काल शिकायत पास के ही विद्युत विभाग कार्यालय में की गई… शिकायत मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे भी… लेकिन उन्होंने समस्या का स्थाई समाधान करने के बजाय बाजार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी और ‘अगले दिन काम करेंगे’ कहकर चले गए…
रात 2 बजे धू-धू कर जल उठीं दुकानें...
विद्युत कर्मचारियों के जाने के बाद, रात लगभग 2:00 बजे अचानक उन्हीं दुकानों में भीषण आग लग गई… देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया… और एक दर्जन से अधिक दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। पीड़ितों का साफ तौर पर कहना है! कि अगर विद्युत विभाग ने रात में ही मुस्तैदी दिखाते हुए फॉल्ट को ठीक कर दिया होता…. तो आज उन्हें लाखों रुपये का यह नुकसान नहीं झेलना पड़ता….
दमकल और पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू…
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं… आग इतनी भीषण थी….
कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी… समय रहते किए गए प्रयासों के कारण आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया…
जांच का विषय……
बहरहाल, पीड़ितों और स्थानीय दुकानदारों के आरोपों में कितनी सच्चाई है! यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा… जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था… फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
